Thu. Sep 3rd, 2026

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं, 10 सितंबर से होनी थी परीक्षा

देहरादून। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अंतिम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। परीक्षाएं 10 सितंबर से होनी थी। फिलहाल परीक्षा की नई तिथि विश्वविद्यालय ने नहीं बताई है।
सोमवार को परीक्षाओं को लेकर कुलपति की विश्वविद्यालय के अधिकारियों साथ बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से परीक्षाएं आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 10 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम रद कर दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो एनएस पंवार ने बताया कि परीक्षा की अगली तिथि अभी तय नहीं की गई है। कार्यक्रम तय होने के बाद परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले छात्र छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *