शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की गाड़ी पर चूड़ियां फेकने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-भाजपा की ओर से गुरुवार को आयोजित किसान रैली में जाते समय कांग्रेसियों ने फेंकी थी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की गाड़ी पर चूड़ियां। शिक्षा मंत्री ने गनर ने दर्ज करवाया मुकदमा
शब्द रथ न्यूज (Shabd Rath news)। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे (education minister Arvind Pandey) के काफिले पर चूड़िया फेंकने वाले कांग्रेस नेताओं (Congressi politician) के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज (fir) कर लिया है। मंत्री के गनर की तहरीर पर कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर (preet Grover) व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी (Sidharth bhusri) के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
गौरतलब है रुद्रपुर के मोदी मैदान (Rudrapur modi graund) में भाजपा (BJP) की ओर से गुरुवार को किसान (ट्रैक्टर) रैली (kisan raili) आयोजित की गई थी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे गदरपुर (gadarpur) से रैली में हिस्सा लेने शिक्षा जा रहे थे। पांडे को गदरपुर में कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। विरोध के दौरान कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर व नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी ने पांडे की गाड़ी पर चूड़ियां फेंक दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ।
मामले में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के गनर ने प्रीत ग्रोवर व सिद्धार्थ भूसरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
