Sat. Nov 7th, 2026

लक्ष्मण इंटर कॉलेज में जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

देहरादून। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसजीआरआर लक्ष्मण विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों विभूतियों को याद करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राम लखन गैरोला ने ध्जारोहण कर किया। इसके बाद शिक्षक कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद राम धुन गाई गई। सभी ने भारत माता के इन वीर सपूतों को नमन और याद कर, उनके योगदान पर विचार रखे। प्रधानाचार्य ने शिक्षक कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरुकता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में राकेश डबराल, धनंजय उनियाल, अश्वनी चौहान, महाबीर मेहता, कैलाश पांडेय, सीमा रावत, डॉ निशा, ममता, सावित्री, संध्या, कांता जोशी, बिपनेश कुकरेती, संध्या तिवारी, सुशील बधानी, कमलेश गौड़, वीरेंद्र यादव, डॉ सुनील, मिथिलेश, गगन रावत, रविन्द्र, विजय शर्मा प्रमोद शर्मा, विजय शंकर डबराल, राजकुमार, शिव प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *