Mon. Aug 3rd, 2026

दिसंबर में दिए जाएंगे एसडीजी गोलकीपर अवार्ड, 25 नवंबर से पहले करें नामांकन

-यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के सहयोग से आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित लोगों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

ससत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए द सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (सीपीपीजीजी) दिसंबर में एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार प्रदान करेगा। यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के सहयोग से आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित लोगों को पुरस्कार वितरित करेंगे। चयनित लोगों को राज्य सरकार और यूएनडीपी की ओर से स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनके कार्यों को प्रेरणास्वरूप विभागीय योजनाओं के माध्यम से यथावश्यक पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

पुरस्कार समारोह का उद्देश्य उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्य विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों की उल्लेखनीय पहल की पहचान करना और उन्हें ‘एसडीजी गोलकीपर’ घोषित करना है। पुरस्कार 16 विभिन्न लक्ष्यों पर आधारित होंगे, जिसमें गरीबी न होने (नो पॉवर्टी), शून्य भूख (जीरो हंगर), अच्छा स्वास्थ्य (गुड हेल्थ एंड वेल्बींग), गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (क्वालिटी एजुकेशन), लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी), साफ पानी और स्वच्छता (क्लीन वॉटर एंड सैनिटेशन), सस्ती और साफ ऊर्जा (अफोर्डेबल एंड क्लीन एनर्जी), सभ्य कार्य और आर्थिक विकास (डिसेंट वर्क एंड इकनोमिक ग्रोथ), उद्योग, नवाचार और ढांचा (इंडस्ट्री, इनोवेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर), असमानता कम करना (रिड्यूस्ड इनक्वॉलिटीज), सतत शहर और समुदाय (सस्टेनेबल सिटीज़ एंड कम्यूनिटीज), जिम्मेदार खपत और उत्पादन (रेस्पोंसिबल कंसम्पशन एंड प्रोडक्शन), पर्यावरणीय कार्य (क्लाइमेट एक्शन), धरती पर जीवन (लाइफ ऑन लैंड), शांति (पीस) और न्याय, सशक्त संस्थान व सहयोग (जस्टिस एंड स्ट्रांग इंस्टीटूशन्स एंड पार्टनरशिप्स फॉर द गोल्स) शामिल हैं।

एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति या संगठन स्व-नामांकन कर सकते हैं या फिर किसी और के द्वारा नियुक्त किए जा सकते हैं। उन्हें नामांकन फॉर्म के अनुसार अपने काम का विवरण साझा करना होगा। उनके किए गए कामों का वर्णन वीडियो और तस्वीरें के माध्यम से सीपीपीजीजी की ईमेल पर साझा किया जा सकता है।

उत्तराखंड में कुल 16 व्यक्तियों, संस्थानों या संगठनों को एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार दिया जाएगा, जो अपने अभिनव और परिवर्तनकारी कार्यों के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि की दिशा में कार्रवाई में तेजी लाने में योगदान दे रहे हैं। इच्छुक लोग विभाग की वेबसाइट यानी http://cppgg.uk.gov.in से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *