Sat. Apr 18th, 2026

गोर्खाली महिला कमेटी ने आयोजित किया दर खाने, हरितालिका तीज महोत्सव 5 सितंबर को

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज कमेटी की ओर से महिलाओं ने आज दर खाने के कार्यक्रम रंगारंग आयोजन किया। कमेटी की ओर से हरतालिका तीज उत्सव 2021 आयोजन पांच सितम्बर को गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशाॉ सभागार में किया जाएगा।

हरितालिका तीज पवित्र धार्मिक पर्व है। तीज पारम्‍परिक रूप में देवी पार्वती के संग भगवान शिव को समर्पित पर्व है। यह तीन दिन तक चलने वाला अनुष्ठान है। तीज के पहले दिन को दर खाने दिन कहते हैं। इस दिन विवाहित महिलाओं को मायके में पारम्‍परिक भोज के लिए आमंत्रित किया जाता है। सभी महिलाएं सुंदर परिधान, गहनों से सुसज्जित होकर लोकगीतों की ताल पर सामुहिक नृत्य करती हैं। शाम को प्रीति भोज आयोजीत किया जाता है। रंगारंग आयोजन अर्द्धरात्रि तक होता है। इस परम्परा को दर खाने कहते हैं। अर्द्ध रात्रि के बाद 24 घंटे का कठोर निर्जला मुख्य व्रत शुरू होता है।

कमेटी की अध्‍यक्ष सरोज गुरूंग ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने तीज पर्व के लोकगीतों पर नृत्य किया व लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर सरोज गुरूंग, गोदावरी थापली, कमला थापा, मीनू क्षेत्री, सविता क्षेत्री, गीता श्रेष्ठा, पूजा सुब्बा, मीनू बिष्ट, मधु क्षेत्री , निर्मला थापा, पुष्पा क्षेत्री, ज्योति कोटिया, बुद्धिमान थापा, सूर्य विक्रम शाही, देविन शाही, राजन बस्नेत, कविता क्षेत्री, मधुसूदन, प्रमिला खत्री, सीमा शाही, विनिता खत्री, मीनू आले, विनिता क्षेत्री, उषा राना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *