Sat. Nov 7th, 2026

सड़क किनारे मिला गुलदार का शव, वाहन की चपेट से हुई मौत

टिहरी: भिलंगना वन रेंज के अंतर्गत घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर सड़क किनारे गुलदार का शव पड़ा मिला। वन विभाग के मुताबिक किसी वाहन से टकराने से उसकी मौत की वजह मानी जा रही है।

गैस गोदाम से करीब 500 मीटर की दूरी पर सुबह लोगों ने गुलदार का शव देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को  दी। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारी उसे पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय ले गए।

रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से गुलदार की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षीय इस मादा गुलदार के दांत व नाखून आदि सुरक्षित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *