Mon. May 4th, 2026

एसएफ़आई ने किया एनईईटी व जेईईई परीक्षा का विरोध, स्थगित करने के लिए निशंक को भेजा ज्ञापन

देहरादून। एसएफ़आई उत्तराखंड राज्य कमेटी के एनईईटी व जेईई की परीक्षा का विरोध करते हुए परीक्षा स्थगित करने की मांग की है। मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल को ज्ञापन भेजा गया है।
एसएफआई के प्रदेश सचिव हिमांशु चौहान ने कहा कि राज्य भयंकर कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य के अधिकांश मार्ग बंद हैं। कोविड-19 के गाइड लाइन के अनुरूप राज्य की परिवहन व्यवस्था या तो ठप्प या बहुत मंहगी है। इसके के साथ ही आवाजाही व ठहरने आदि समस्या की समस्या है। संक्रमण काल के कारण अधिकांश परिवारों की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। ऐसे हालात में परीक्षा करवाना उचित नहीं है। तत्काल परीक्षा करवाने का सर्वाधिक नुकसान गरीब ,पहाडी़ क्षेत्र मे रह रहे छात्र-छात्राओं को होगा। इसलिए एसएफआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांग की है कि स्थित सामान्य होने तक एनईईटी, आईआईटी, जेईई आदि परीक्षाएं स्थगित की जायं। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, अमन भंडारी, मोहित बिष्ट व संजय कुनिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed