Thu. Sep 3rd, 2026

हरक सिंह रावत के बाद अब दमयंती रावत की भी छुट्टी, बोर्ड भंग

-सरकार ने गुरुवार को उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड भंग कर दिया है। जल्द ही नए बोर्ड की घोषणा होगी

देहरादून। उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष पद से हरक सिंह रावत के बाद अब बोर्ड की सचिव दमयंती रावत की भी छुट्टी कर दी गई है। सरकार ने गुरुवार को बोर्ड भंग कर दिया है। जल्द ही नए बोर्ड की घोषणा होगी।
गौरतलब है कि गत दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से हरक सिंह रावत को हटा दिया था। साथ ही शमशेर सिंह सत्याल को बोर्ड का नया अध्यक्ष बना दिया गया था। लेकिन, इसी बीच हरक सिंह रावत ने यह कहते हुए विरोध शुरू कर दिया कि मुख्यमंत्री को बोर्ड के अध्यक्ष को हटाने का अधिकार नहीं है। बोर्ड को आगे कामकाज में किसी तरह की परेशानी न हो, यह देखते हुए पुराना बोर्ड ही भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड के सचिव पद पर विराजमान हरक सिंह रावत की खासमखास दमयंती रावत को भी हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *