Fri. Sep 4th, 2026

हरेला पर्व पर लक्ष्मण विद्यालय में पौधरोपण, मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया शुभारंभ

देहरादून। एसजीआरआर लक्ष्मण इंटर कालेज में हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे गए।
पौधरोपण का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और विशिष्ट अतिथि गुरु राम राय दरबार साहिब के विशेष कार्याधिकारी चन्द्र मोहन सिंह पयाल ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लखन गैरोला ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की विशेष जरूरत भी है। उत्तराखंड ही नहीं देश के प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पृथ्वी हरी भरी रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें समाज को भी जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर राकेश डबराल, धनंजय उनियाल, अंबिका गैरोला, अश्विनी चौहान, केसी पांडेय, एमएस मेहता, सीमा रावत, कांटा जोशी, संध्या तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, कमलेश गौड़, दीपक थपलियाल, प्रमोद वर्मा, मिथिलेश, विजय शंकर डबराल, राजकुमार, शिव प्रसाद जोशी, विपनेश, गगन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *