Thu. Jun 4th, 2026

हरिद्वार हाई अलर्ट पर …. बॉर्डर आज शाम से होंगे सील

-स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए हरिद्वार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आज शाम से हरिद्वार के सभी बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के तहत हरिद्वार शहर में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां चौकसी पर रहेंगी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए हरिद्वार में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशन व बस बस स्टैंड पर पर जीआरपी व आरपीएफ संयुक्त चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सुबह से ट्रेनों में चेकिंग कर रहे हैं। शनिवार अपराह्न से हरकी पैड़ी व गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। जनपद के बॉर्डर व सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी चौकसी रहेगी। एसएसपी अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि आज (शनिवार) सुबह से हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित शहर के मुख्य इलाकों में पुलिस चेकिंग कर रही है। शाम से शहर के बाॅर्डर सील कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *