Thu. Sep 3rd, 2026

हाईस्कूल-इंटर के छात्र-छात्राओं को राहत, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

देहरादून। शासन स्तर से सूबे के हाई स्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा आवेदन करने में राहत दी गई। कोरोना महामारी के कहर की देखते हुए परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए हैं।
हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्रायें परीक्षा फार्म व फीस 10 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि हाईस्कूल के लिए 31 जुलाई और इंटर के लिए 14 अगस्त थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *