Tue. Sep 1st, 2026

एमडीडीए की कार्रवाई, होटल दीपशिखा पर चला बुलडोजर

-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए ) की टीम ने राजपुर रोड स्थित होटल दीपशिखा के बाहर दीवार को जेसीबी से तोड़ दिया। पार्किंग में जाने वाले रास्ते को ब्लॉक करके दीवार बनाई थी। मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना भी मौके पर पहुंचे। एमडीडीए की कार्रवाई नहीं रुकी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल दीपशिखा के बाहर दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग में जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर रैंप की जगह सीढ़ी बनाई थी। जिसकी दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की टीम ने शाम छह बजे जैसे ही कार्रवाई शुरू की, विरोध होने लगा।

आरोप लगाया गया कि एमडीडीए बिना नोटिस दीवार तोड़ रहा है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय पार्षद डॉ विजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि टीम चुनिंदा निर्माण के मामलों में ही कार्रवाई क्यों कर रही है। घंटाघर से लेकर मसूरी डायवर्जन तक कई जगह नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। अधिकारियों ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया। मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना भी मौके पर पहुंचे। एमडीडीए की कार्रवाई नहीं रुकी।

एमडीडीए के अधिकारियों ने बताया कि राजपुर रोड पर 8 और व्यावसायिक प्रतिष्ठान कार्रवाई की जद में हैं। टीम जल्द कार्रवाई के लिए मौके पर जा सकती है। कार्रवाई के बाद व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों की टेंशन बढ़ गई है। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है, जिनके यहां पार्किंग की सुविधा नहीं है।

रोड पर जहां नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य किया गया है। वहां कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से बाकायदा नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

मोहन सिंह बर्निया, सचिव एमडीडीए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *