Sat. Jun 13th, 2026

24 घंटे में देहरादून और मसूरी में तीन डिग्री चढ़ा पारा

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में उछाल दर्ज किया गया। प्रदेश में इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ। जसपुर में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दून व मसूरी में पारा क्रमश: 37 व 25.7 डिग्री पहुंच गया।

पिछले 24 घंटे में ही देहरादून व मसूरी के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार सुबह से ही दून में तेज धूप खिलने से करीब 11 बजे पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दोपहर एक बजे 35.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जबकि ढाई बजे दून का अधिकतम पारा 37.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.8 रिकार्ड किया गया। मसूरी में भी दोहपर को गरमी का एहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.7 व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्यटक स्थल नैनीताल में भी लोग गरमी से बेहाल रहे। यहां तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा और पारा और चढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *