Fri. Sep 4th, 2026

विश्व हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया अंतरराष्ट्रीय वेबिनार

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। विश्व हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम’ साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से अद्यतन के संपादक प्रो (डॉ) ब्रजनंदन किशोर पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जयप्रकाश विश्वविद्यालय) छपरा की अध्यक्षता व संस्था के महासचिव डॉ मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में गूगल मीट के माध्यम से ‘प्रवासी भारतीय हिन्दी लेखन: दशा एवं दिशा’ विषय पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में 1994 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘शांति’ के लेखक व फिल्म ‘अमय’ में नाना पाटेकर के साथ प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रख्यात साहित्यकार तेजेन्द्र शर्मा (ब्रिटेन) उपस्थित हुए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो पुष्पिता अवस्थी, अध्यक्ष हिन्दी यूनिवर्स फाउंडेशन नीदरलैंड, डॉ संध्या सिंह, अध्यक्ष, हिन्दी विभाग नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, डॉ कविता वाचक्नवी, निदेशक वीएसएस, ग्लोबल न्यूयार्क अमेरिका, प्रो (डॉ) विवेकमणि त्रिपाठी, दक्षिण एशियाई भाषा व संस्कृति विभाग, क्वांगतोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय चीन, आस्थादेव लंदन, सारिका जैथलिया, जकार्ता, इंडोनेशिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम छंदा मंजरी नृत्य शिक्षायतन सिलीगुड़ी की छात्रा सिमरन प्रसाद के उद्घाटन नृत्य से शुरू हुआ और संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ शुक्ल के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रवासी भारतीयों ने अपने-अपने देशों में हिन्दी साहित्य में हो रहे लेखन, उसकी दिशा व दशा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो भी प्रवासी भारतीय यहाँ से गये, उनके साथ अपनी भाषायी संस्कार व संस्कृति भी गयी। वे लोग वैश्विक स्तर पर अपने लेखन से उसे निरंतर समृद्ध कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ भीखी प्रसाद ‘वीरेंद्र’, ओमप्रकाश पांडेय, सिलीगुड़ी, डॉ. कमलेश शुक्ल कीर्ति कानपुर, पूजा अग्रवाल मुजफ्फरनगर, शारदा प्रसाद दुबे ‘शरदचंद्र’ थाने मुंबई, स्नेहलता शर्मा लखनऊ, डॉ (प्रो) अलका अरोडा देहरादून, विद्युतप्रभा चतुर्वेदी मंजु देहरादून, संतोष कुमार साह, जगत नारायण साह दुर्गापुर, शिवकुमार गुप्ता मालबाजार, पुतुल मिश्र सिलीगुड़ी, प्रो. अमरनाथ सिंह, मनोज कुमार वर्मा, अर्चना आर्याणी, नीरज सिंह, सीवान, मुकेश ठाकुर कालिंपोंग, सत्येंद्र कुमार सिंह राजभाषा अधिकारी, गुंजन गुप्ता व मोहन महतो सिलीगुड़ी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *