Sat. Sep 5th, 2026

पुष्कर धामी, हरीश रावत या कर्नल कोठियाल.. उत्तराखंड की जनता किसे चाहती है मुख्यमंत्री, देखिए ओपिनियन पोल के आंकड़े

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड की पांचवीं निर्वाचित सरकार के संभावित मुख्यमंत्री के रूप में चार प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में मैदान में है। जबकि, कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच है। वहीं, आम आदमी पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) मुख्यमंत्री प्रत्याशी है।

एबीपी न्यूज की ओर से कराए C-Voter सर्वे के अनुसार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड की जनता की पहली पसंद हैं। ओपिनियन पोल में 37 फीसदी लोग रावत को उत्तराखंड का अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि, भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 29 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। भाजपा के ही सांसद अनिल बलूली को 18 फीसदी लोग उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री मानते हैं। बात करें आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल की तो, उन्हें सिर्फ 9 फीसदी लोग ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *