Fri. Jun 19th, 2026

निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे की मौत का गम नहीं सह पाईं मां

देहरादून। मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का मंगलवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही जसपाल राणा का निधन हुआ था। मां श्यामा देवी अपने बेटे की मौत का गम सहन नहीं कर पाई और उनका भी निधन हो गया।

भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के परिवार से एक और दुखद खबर सामने आई है। बेटे के निधन के गम से न उबर पाने के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की धमपत्नी श्यामा देवी राणा (78 वर्ष) का नई दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां की स्थिति और बिगड़ गई थी, आज उनका निधन हो गया। जिससे शोक संतप्त परिवार पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई-परफॉर्मेंस कोच’ के रूप में कार्यरत थे। म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय वह असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। वे रिकवर हो रहे थे, लेकिन अचानक उनके निधन हो गया। महज 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाने वाले जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा बुलंद रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *