Sun. Apr 19th, 2026

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत, विधानसभा की 224 में से 135 सीटों पर कब्जा

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके नतीजे शनिवार को सामने आए।
कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। राज्य में बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस को 135, भाजपा को 66, जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में चार सीटें गई हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह बड़ी जीत है। इससे पूरे देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *