Thu. Sep 3rd, 2026

केदारनाथ में हैलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल

केदारनाथ। एयरफोर्स का एक ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टर केदारनाथ केदारनाथ मंदिर के पीछे बने वी.आई.पी. हेलीपेड में उतरते समय तार में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ में निर्माण कार्य आदि के लिये लाया गया एयरकोर्स का हैलीकाप्टर आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें पायलट, को-पायलट को मिला कर कुल 8 लोग सवार थे। क्रेश लेंडिंग के बाद हेलीकाप्टर में आग गई और एयरकोर्स पायलट को मिलकर 4 लोग घायल हो गये। आग पर काबू पा लिया गया है और सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
एयरकोर्स इस दुर्घटना के कारण की जांच करायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *