Wed. Jun 10th, 2026

केदारनाथ यात्रा: पंजीकरण पर 3 मई तक रोक, शासन ने लिया फैसला

केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगाई थी।

मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को 3 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश तीर्थयात्री तीन धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ) का पंजीकरण करवा कर इन धामों की यात्रा पर जा रहे हैं।

खराब मौसम को देखते हुए शासन के आदेश पर केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 3 मई तक रोक दिया है। स्थिति सामान्य होने और शासन से आदेश के बाद पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *