विकासनगर में दिनकर विहार बना कंटेनमेंट जोन, डीएम ने दिए आदेश
देहरादून। विकासनगर तहसील के वार्ड नम्बर-10 दिनकर विहार में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाए गए। इसलिए संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए दिनकर विहार को पाबंद (कंटेनमेंट जोन) कर दिया गया है। जिलाधिकारी डा आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनकर विहार क्षेत्र को लॉक डाउन किया गया है। पूरब में आमबाग रणदीप गुलेरिया के मकान तक, पश्चिम में सड़क/अम्बाड़ी कैनाल मार्ग तक, उत्तर में आमबाग शेर सिंह आदि तक और दक्षिण में काश्त भूमि ध्यान सिंह राणा तक कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सभी लोग अपने घरों में रहेंगे। कोई भी बाहर नहीं रहेगा। एक व्यक्ति को सरकारी मोबाइल की दुकान से सामान लाने की छूट मिलेगी। क्षेत्र में सभी तरह के ऑफिस और दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
