Thu. Sep 3rd, 2026

कोरोना संक्रमण से 6 मौत, 319 नए पॉजीटिव मिले, आंकड़ा 12493

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य में आज 6 लोगों की मौत हो हुई है। साथ ही 319 नए कोरोना पॉजीटिव चिन्हित हुए हैं। आज भी हरिद्वार में ही सबसे अधिक 109 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी में 77 लोग पॉजीटिव चिन्हित हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12493 हो गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3806 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 8485 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 158 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 13246 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में , अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 03, चमोली में 01, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 109, नैनीताल में 23, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 41, टिहरी गढ़वाल में 15, ऊधम सिंह नगर 38 और उत्तरकाशी में 77 मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *