Thu. Sep 3rd, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉज़िटिव, बेटे की रिपोर्ट भी आई थी पॉज़िटिव

देहरादून। उत्तराखंड में कोरो ना के बढ़ते प्रकोप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को भी चपेट में ले लिया है। भगत कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इससे पहले कल उनके बेटे विकास भगत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव अाई थी।
कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी खुद भगत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है कि मेरा कल कोरो ना वायरस के लिए परीक्षण किया गया था, जिसमें मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉज़िटिव अाई है। मैं सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि पिछले सप्ताह जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वह अपना परीक्षण करवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *