Fri. May 17th, 2024

कूर्मांचल गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित हुए ललित जोशी

ललित जोशी नशा मुक्त भारत अभियान में अब तक 7 लाख युवाओं को जागरुक कर चुके हैं और 2008 से नशा उन्मूलन के क्षेत्र में 1500 स्कूलों में युवा संवाद कार्यक्रम चला रहे हैं। साथ ही 300 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रतिवर्ष दे रहे निःशुल्क उच्च शिक्षा दिलवा रहे हैं।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य और प्रतिवर्ष 300 आर्थिक रूप से कमजोर (योग्य) छात्र छात्राओं को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए “कूर्मांचल गौरव सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद केंद्र के होली मिलन कार्यक्रम में उन्हें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मान प्रदान किया।

इससे पूर्व रविवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में का शुभारंभ सविता कपूर विधायक और ललित मोहन जोशी चेयरमैन सीआईएमएस ग्रुप ऑफ़ कालेज देहरादून ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्वामी वीर वीणा महाराज म्यूजिक एंड डांस अकादमी ने गणेश और सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी समाजसेवी गीता धामी, विधायक सरिता कपूर और दर्जाधारी कैलाश पंत की उपस्थिति रही।

होली कार्यक्रम में कांडली शाखा के बच्चों ने बहुत सुंदर नृत्य की प्रस्तुति “छोरी चंद्र ज्यादा ना शरमा” और कुमाऊं मित्र मंडल रायपुर के बच्चों ने मैशअप डांस प्रस्तुत किया। उसके बाद नत्थनपुर शाखा की महिलाओं ने “मृगनयनी को यार नवल रसिया” बैठक होली गाई। धर्मपुर शाखा ने “मोहन गिरधारी” और प्रेम नगर शाखा ने “होली खेले पशुपतिनाथ” होली गाई। इस अवसर पर लोक गायक हरदा ननोई के “ईथा जानू लेन लेंन उठा जानू लैन लेन” वीडियो गीत का लोकार्पण भी हुआ। साथ ही माजरा शाखा ने “धीरे-धीरे मार कान्हा पिचकारी” और गढ़ी शाखा ने “होली खेल रहे राजा दशरथ के वीर” होली गीतों की प्रस्तुति हुई।

इसी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए परिषद की वार्षिक पत्रिका घुघुति और कैलेंडर का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए इंदिरा नगर शाखा ने “तू करले सोलह सिंगार राधिका तेरे अंगना होली आई रही” और हाथीबढ़कला शाखा ने “सिलीगड़ी का पाला चाला” झोड़ा की प्रस्तुति दी। इसी के साथ लोकगायक गिरीश सनवाल पहाड़ी, गणेश कांडपाल और हरीश मेहरा हरदा ननोई के मधुर गीतों पर उपस्थित पूरा जनसमूह नृत्य करने के लिए विवश हो गया।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और जलपान के रूप में आलू के गुटके, ककड़ी का रायता और भांग की चटनी के साथ लस्सी और मट्ठा का लुत्फ उठाते हुए सभी ने कूर्माचल परिषद केंद्र की होली सामूहिक रूप से बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई। देहरादून के सभी क्षेत्र के कुमाऊनी लोगों के साथ अन्य लोगों ने भी आकर होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहानी ने किया।
कार्यक्रम में आरएस परिहार कमल रजवार, गोविंद पांडेय, गम्भीर सिंह रावत, हरि सिंह बिष्ट, प्रेमा तिवारी, चंद्रशेखर पंत, उत्तम अधिकारी,हरीश सनवाल, सुनीता भंडारी, आरएस बिरोदिया, परमानंद जोशी, नवीन तिवारी, मन्जू देउपा, शर्मिष्ठा कफलिया, हंसा धामी, भारती पांडेय, प्रेमलता बिष्ट, दामोधर कांडपाल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, ललित मनराल, वन्दना बिष्ट, मनमोहन, सन्तोष जोशी सहित 500 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *