Thu. Sep 3rd, 2026

LIVE: राहुल गांधी ने पीएम पर बोला हमला, कहा 15 लाख रुपए देने का किया झूठा वादा

देहरादून।  पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल के जीआइटीआइ मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कहा कि उनके हर वादे झूठे निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश से गरीबी पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का 15 लाख रुपये देने का वादा झूठा निकला। वहीं, कांग्रेस 12 हजार से कम आमदनी वाले गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देगी। पांच साल में सभी के अकाउंट में सीधे 3 लाख 60 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक किया जाएगा। कहा, मोदी ने नोटबंदी कर गब्बर टैक्स लगाया। इससे देश के विकास का इंजन बंद हो गया। इंजन की चाबी मोदी के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *