Thu. Jul 9th, 2026

प्रेरणादायक शो… लाइफ सक्सेस और दिव्या : एलएसडी शो

डिवाईन पॉजिटिव वाइब्स नाम के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर हर सप्तांहत पिछले 6 महीनों से शाम 7 बजे लाइव आने वाला शो… लाइफ सक्सेस और दिव्या (LSD SHOW)।शो की शुरूआत की प्रेरणा जिंदगी के कुछ अहम् प्रश्नों के उत्तर पाने व नये रास्ते तलाशने की जद्दोजहद के दौरान मिली।

दिव्या मिश्रा
एलएसडी शो होस्ट
आरा, बिहार
——————————–

वर्तमान समय में सोशल मीडिया बहुत शक्तिशाली माध्यम है, किसी भी बात को एक साथ बहुत बड़े जन समुदाय तक पहुंचाने का। यदि अच्छे उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाये तो ये समाज सुधार और समाज में सकारात्मकता को बढ़ाने में भी बहुत कारगर साबित हो सकता है।
सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का ही एक प्रयास है डिवाईन पॉजिटिव वाइब्स नाम के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर हर सप्तांहत पिछले 6 महीनों से शाम 7 बजे लाइव आने वाला शो… लाइफ सक्सेस और दिव्या (LSD SHOW)।शो की शुरूआत की प्रेरणा जिंदगी के कुछ अहम् प्रश्नों के उत्तर पाने व नये रास्ते तलाशने की जद्दोजहद के दौरान मिली।

सपने जीवन को जीवंत बनाते हैं, बिना सपनों व बिना किसी उद्दशेय के मानव जीवन भी पशुओं के जीवन के समान ही है। अक्सर लोग सपनों को पूरा करने के रास्ते में आने वाली परेशानियों या असफलता के डर से अपने सपनों को राह में ही छोड़ देते हैं। एलएसडी शो का प्रयास प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को लोगों तक पंहुचाकर लोगों को मुश्किल समय में भी हिम्मत न छोड़ने और अपने लक्ष्य के प्रति सदैव प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित करना है।

अपने सपनों को जीने की ख़ुशी अद्वितीय

समाज में बहुत बड़ा नाम या बहुत पैसा कभी भी सफलता के परिचायक नहीं होते। समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो सिर्फ पैसे और सामाजिक रुतबे के लिए ऐसे काम से जुड़े रहते हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं या उनका सपना तो कुछ और था। लेकिन, परिवार और समाज के चलते उन्होंने कुछ और रास्ते चुन लिए। लेकिन, उनके दिल के किसी कोने में उनका वो सपना घुटता रहता है। ऐसे लोग कभी खुश नहीं रहते, इसीलिए खुद के सपनों के लिए जीवन में कुछ समय जरूर निकलना चाहिए। अपने सपनों को जीने में जो ख़ुशी मिलती है वो अद्वितीय है।

अब तक विभिन्न क्षेत्र के सफल लोगों ने की शिरकत

छ महीनो में एलएसडी शो में रिसर्च, साइंस, लेखन, खेल, समाजसेवा, संगीत, नृत्य, कला आदि सभी क्षेत्रों के लोग शिरकत कर चुके हैं। समाज को अपने बहुमूल्य अनुभवों से सकारात्मक सन्देश दे चुके हैं। एलएसडी शो को छ महीनो में ही दर्शकोंं का बहुत प्यार और विश्वास मिला। शो के सफल संचालन में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक कुणाल सिंह जी का उचित मार्गदर्शन व सहयोग मिला। साथ ही गजल सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर संजय वत्सल जी ने शो का आगाज किया। अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किये, जो लोगों ने बहुत पसंद किये। उस एपिसोड को 2000 लोगों ने देखा और सराहा।

होस्ट रीड्ज़ डाइम डेरेल के शो से मिली प्रेरणा

आरडीडी शो की होस्ट रीड्ज़ डाइम डेरेल के शो को देख के प्रेरणा मिली। फिर एलएसडी शो का सफर चल पड़ा, आगे भी दर्शको के प्यार और सपोर्ट से लगातार चलता रहेगा।एलएसडी के लिए हर वो इंसान सफल है, जो अपने सपनों को जी रहा है या जीने की कोशिश कर रहा है । एलएसडी शो में जहां जानी मानी अभिनेत्री अरुणा संगल जी शिरकत कर चुकी हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभिनय की दुनिया में अभी-अभी कदम रखने वाले दिल्ली के फिल्म एक्टर अमन सिंह भी शो का हिस्सा रह चुके हैं। जहां सुमन प्रीत सिंह खनूजा जैसे जाने-माने वैज्ञानिक शो की शोभा बढ़ा चुके हैं तो वहीं खेल की दुनिया में नई सफलता के झंडे फहराने वाली ओम्कारेश्वर की बॉक्सर शारदा ठाकुर भी शो में अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं।

शो की टैग लाइन है “अपने सपनों को जीना ही सच्ची सफलता है“।

एलएसडी शो की टैग लाइन है “अपने सपनों को जीना ही सच्ची सफलता है”। एलएसडी शो से जुड़ने के लिए फेसबुक और यूट्यूब पर डिवाइन पॉजिटिव वाइब्स सर्च करे या एलएसडी शो/ दिव्या मिश्रा सर्च कर सकते हैं । नीचे दिए गए लिंक से भी एलएसडी शो से जुड़ा जा सकता है:
https://youtube.com/c/DivinePositiveVibes
https://www.facebook.com/arapositivevibes/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *