महाराजा हरि सिंह की स्थापित पल्टन का 90वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
-आजादी से पहले महाराजा हरि सिंह ने की थी 7वीं जम्मू कश्मीर राईफल की स्थापना

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। 7वीं जम्मू कश्मीर राईफल (7 JAK RIF) के पूर्व सैनिक संगठन (देहरादून) के सदस्यों व परिवारों ने 7वीं जम्मू कश्मीर राईफल का 90वाँ स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया। मल्टी पर्पज होम विजयपुर (हाथीबड़कला नया गाँव) में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुबेदार (आ०कैप्टन) दिनेश कुमार प्रधान व सुबेदार मेजर तेज कुमार खत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। पलटन के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दिनेश कुमार प्रधान ने पलटन के स्वर्णिम इतिहास के बताते हुए कहा कि 7वीं जम्मू कश्मीर राईफल को 9 मार्च 1932 में हिज हाईनेस लै० जनरल महाराजा हरि सिंह जी बहादुर ने स्थापित किया था। लै. कर्नल बक्शी चंद कटोच आईडीएसएम प्रथम कमांडिग आफिसर थे। इस पल्टन को सन 1947-48 में “बैटल आॉनर आफ पूंछ” जम्मू कश्मीर सम्मान से भी नवाजा गया था। पलटन अनेकों वीरता सम्मान मैडल्स से अलंकृत हैं।

7वीं जम्मू कश्मीर राईफल को मिले सम्मान
आईडीएसएम-2
महावीर चक्र -1 (स्वतंत्रता पूर्व )
कीर्ति चक्र -1
अति विशिष्ट सेवा मैडल -2
वीर चक्र -1
शौर्य चक्र -4
युद्ध सेवा मेडल -3
उत्तम युद्ध सेवा मेडल -1
सेना मेडल -6
विशिष्ट सेवा मेडल-3
चीफ आॕफ आर्मी स्टाफ प्रशंसा पत्र -37
-70 से भी अधिक सैन्य वीरता सम्मान
डोगरा, गोरखा और मुस्लिम सैनिकों का संगम
7वीं जम्मू कश्मीर राईफल में 50 प्रतिशत डोगरा, 25 प्रतिशत गोर्खा व 25 प्रतिशत मुस्लिम सैनिक हैं, जो पूरी भारतीय सेना में एक अनुठा संगम है, इस पर हमें गर्व भी है।
घनश्याम क्षेत्री को किया सम्मानित
अायोजन मे सुबेदार मेजर (आ.कै.) घनश्याम क्षेत्री को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में आ.कै. विजय राना, सु.मे. केबीथापा, आ.कै.मान सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह थापा, ज्ञान बहादुर, सुरेंद्र क्षेत्री सहित लगभग 75 पूर्व सैन्य परिवार शामिल हुए।
