Sun. Apr 19th, 2026

दुकान में लहूलुहान मिला शव, जताई हत्या की आशंका

देहरादून (Dehradun)। शनिवार (Saturday) को प्रेमनगर (premnagar) क्षेत्र में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव (dead body) उसकी ही दुकान में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान गंगाराम (45) मूल निवासी बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस (police) ने बताया कि मृतक गंगाराम (Ganga ram) सड़क किनारे एक झुग्गीनुमा दुकान बनाकर पंक्चर लगाता था। रात में वहीं सो जाता था। शुक्रवार (Friday) की रात आठ बजे गंगाराम खाना खाने के बाद अपनी दुकान में आ गया था। सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन दुकान पर पहुंचे। गंगाराम वहां बेड पर लहूलुहान पड़ा था। उसके सिर में पीछे चोट के निशान थे। गंगाराम का परिवार नदी ने रेत बजरी छानने का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *