Fri. Jul 31st, 2026

हादसा: मसूरी में माल रोड से दून मार्ग पर ट्रक गिरा, टिहरी गढ़वाल निवासी चालक की मौत

-हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान टिहरी गढ़वाल निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई।

मसूरी में बुधवार शाम मलबे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मालरोड से नीचे मसूरी-दून मार्ग पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक और उसका साथी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ट्रक चालक रघुवीर सिंह( 52 ) पुत्र स्व. कुंदन सिंह निवासी घंडियाला गांव पोस्ट कैम्पटी जिला टिहरी गढ़वाल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे हादसा हुआ। ट्रक के गिरने से माल रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही 3 स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक के गिरते ही माल रोड पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रक गिरा उस समय सड़क पर कोई नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *