Wed. Oct 28th, 2026

उत्तराखंड में स्कूल खोलने का विरोध, नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दायर

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में लॉकडॉउन के बाद आज स्कूल खोल दिए गए। लेकिन, स्कूल खुलने के साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया है। एक व्यक्ति ने नैनीताल हाई कोर्ट में स्कूल खोलने के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है।
याचिका में कहा गया है कि सरकार ने आधी अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोल दिए है। स्कूलों को सेनीटाइज नहीं किया गया है और न ही वहां सैनी टाइजर की व्यवस्था नहीं है। अभी कोरोना की थर्ड वेब की भी आंशका है। ऐसे में स्कूल खोलकर बच्चों की जान को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए। कोर्ट ने याचिका में सरकार की ओर से की गई व्यवस्था का भी उल्लेख करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *