Mon. Apr 20th, 2026

एसआई नवीन डंगवाल को मिला सराहनीय सेवा सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर किए गए सम्मानित

-स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित। डीजीपी अशोक कुमार ने सीने पर सजाया सराहनीय सेवा पदक।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। एसआई नवीन डंगवाल को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान (पदक) प्रदान किया गया है। राजधानी देहरादून में आयोजित समारोह में डीजीपी अशोक कुमार ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप दो हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

नवीन डंगवाल जनपद उत्तरकाशी में तैनात हैं (वर्तमान में उन्हें कुंभ मेला क्षेत्र हरिद्वार में जिम्मेदारी दी गई)। मेला क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए नवीन को सम्मानित किया गया है। जनपद उत्तरकाशी से नवीन के साथ ही एसआई नवीन डंगवाल के साथ ही एस आई श्याम लाल, समीप पांडेय और आरक्षी अनुज कुमार व डबल सिंह को भी सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *