Sat. Jun 6th, 2026

आरती पुंडीर, माधुरी नैथानी और नीरज नैथानी ने किया काव्य पाठ

आरती पुंडीर, माधुरी नैथानी और नीरज नैथानी ने किया काव्य पाठ

कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी (कश्मीर में तीसरा दिन 10 जून 2025)

नीरज नैथानी
श्रीनगर गढ़वाल


——————————————————-

आज प्रथम सत्र में विदेशी धरा से जुड़े और कतिपय कारणों से प्रतिभाग करने हेतु श्रीनगर न पहुंच पाए विद्वानों के शोध पत्रों का वर्चुअल माध्यम से आनलाइन वाचन संपादित हुआ। तत्पश्चात शेष आफ लाइन शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस सत्र के पश्चात कवि सम्मेलन का संचालन हुआ। कवि सम्मेलन में उत्तराखण्ड से श्रीमती आरती रावत पुण्डीर, श्रीमती माधुरी नैथानी और नीरज नैथानी ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का कुशल संचालन रीवा से पधारे डा धीरेन्द्र गौतम जी ने किया। समापन सत्र से पूर्व सभी सहभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गए।

लंच के उपरांत विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रो. नीलोफर खान मैडम ने विश्वविद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों के निशातबाग व मुगल गार्डन भ्रमण की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *