नीट की तैयारी कर रही युवती ने लगाई फांसी
नीट की तैयारी कर रही युवती ने लगाई फांसी
युवती के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसके असफलता से हताश होने की बात उजागर हुई है।
देहरादून। शहर के पटेलनगर क्षेत्र में 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। रिया कुमारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने से युवती के हताश होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
