Tue. Apr 21st, 2026

उत्तराखंड में बनेंगे नए जिले?, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री धामी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नए जिलों बनाने को लेकर सरकार का रुख साफ किया है। धामी ने कहा कि नए जिले बनाने के संबंध में सरकार को पूर्व में गठित आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही राज्य में नये जिलों के गठन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीमांत पिथौरागढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं। पिथौरागढ़ के साथ प्रदेश के अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने खटीमा से बस में पिथौरागढ़ आने का अनुभव भी बताया। कहा कि बचपन में खटीमा से हम बस से यहां आते थे। सुबह साढ़े चार बजे एक बस चलती थी। यहां यात्रा का अनुभव और दर्द मुझे पता है। कुमाउनी में बोलते हुए धामी ने कहा कि पूरा दिन यात्रा में लग जाता था। इसलिए यहां के दिक्कतों के बारे में वह अच्छे से जानते हैं। धामी के कहा कि सरकार के स्तर से जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उसे समय से पूरा भी किया जाएगा।

पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए जल्द उड़ेगा विमान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली के लिए जल्दी 21 सीटर विमान सेवा शुरू की जाएगी। यहां से विधायक व काबीना मंत्री रहे स्व. प्रकाश पंत ने बेस अस्पताल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। बेस अस्पताल का संचालन जल्द शुरू होगा। बेस में स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *