Sun. Apr 19th, 2026

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगेगा? शाम 5 बजे होगा निर्णय

-मुख्यमंत्र तीरथ सिंह रावत ने आज अपने जन्मदिन पर बाल वनिता आश्रम तिलक रोड में किया यज्ञ। बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उन्हें मिठाई व फल बांटे।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपने जन्मदिन पर बाल वनिता आश्रम तिलक रोड में यज्ञ किया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर मीडिया से मुखातिब होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 मामलों को देखते राज्य सरकार नाइट कर्फ्यू का फैसला ले सकती है। इसका निर्णय आज शाम पांच बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मामले में जिस तरह बढ़ रहे हैं, उसमें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज़्यादा संक्रमण वाले राज्यों से जो लोग आ रहे है, उन्हें कोरोना रिपोर्ट के बिना राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़ रहा है। लेकिन, सावधानी बरती जाएगी। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और और मास्क लगाएं, तभी बचाव होगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बच्चों के साथ काटा केक

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज जन्मदिन पर बाल वनिता आश्रम में यज्ञ किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को मिष्ठान व फल भी बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *