Sun. Apr 19th, 2026

एनआईओएस डीएलएड को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल न करने का जारी हो आदेश

-उत्तराखंड डीएलएड संघ की गुरुवार को हुई ऑनलाइन मीटिंग।

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड डीएलएड संघ (uttrakhand dled association) की गुरुवार ऑनलाइन मीटिंग (online meeting) हुई। मीटिंग में वक्ताओं ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे (education minister Arvind Pandey) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने एनआईओएस डीएलएड को वर्तमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती (primary teachers appointment) में शामिल न करने निर्देश देकर उचित कदम उठाया है। इसका लिखित आदेश जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा द्वारा चयनित राज्य की विभिन्न डायटों से द्विवर्षीय संस्थागत डीएलएड को महत्ता दी है, यह स्वागतयोग्य है। शिक्षा मंत्री के इस आदेश से प्रतियोगी परीक्षा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सेवापूर्व विभाग द्वारा कठिन डीएलएड प्रशिक्षण देने वाली डायटों का अस्तित्व बना रहेगा। साथ ही समाज का भी रेगुलर प्रशिक्षण देने वाली डायट जैसी सरकारी संस्थाओं पर विश्वास बना रहेगा।
प्रदेश उपसचिव केवल प्रसाद ने कहा कि कुछ संगठन स्वार्थपूर्ति के लिए शिक्षा मंत्री के उपरोक्त आदेश को सिर्फ राजनीतिक बयान बता रहें हैं, इसलिए उत्तराखंड डायट डीएलएड संगठन शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशक से निवेदन करता है कि शिक्षा मंत्री के निर्देश के अनुसार एनआईओएस डीएलएड के संबंध में 15 जनवरी को जारी शासनादेश को निरस्त करने व एनआईओएस डीएलएड को वर्तमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल न करने का औपचारिक पत्र जारी करें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी, प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी, श्वेता राजपाल, सहसचिव केवल प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र नैनवाल, शुभम पंत, प्रकाश रानी, गौरव रावत, नितिन रावत, मानवेंद्र भंडारी, संदीप थपलियाल, दिवाकर डिमरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *