Mon. Apr 20th, 2026

प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले शुरू

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स के प्रथम राउंड के दाखिले सोमवार से शुरू हो गए हैं। एचएनबी मेडिकल विवि ने शनिवार रात सीट आवंटन किया था। प्रथम राउंड में दाखिले की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। 22 दिसंबर दोपहर एक बजे बाद विवि रिक्त सीटों का ब्योरा जारी करेगा।

इसी के साथ द्वितीय चरण की आनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान व विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 24 दिसंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। सीट आवंटन 26 दिसंबर को और दाखिले 28 दिसंबर तक होंगे। इसके बाद 29 से 30 दिसंबर तक मापअप राउंड चलेगा।

31 दिसंबर दाखिले की अंतिम तिथि है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि वेबसाइट पर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दाखिले के साथ आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट, ब्लड और एक्सरे की रिपोर्ट लानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *