Thu. Jun 4th, 2026

नर्सिंग कॉलेज देहरादून की 25 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

-कालेज की सभी छात्राओं को छुट्टी पर घर भेज दिया गया है। जबकि, संक्रमित हुई 25 छात्राओं को अस्पताल में किया भर्ती

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के स्टेट नर्सिंग कॉलेज चंदर नगर देहरादून की 25 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कालेज की सभी छात्राओं को छुट्टी पर घर भेज दिया गया है। जबकि, संक्रमित हुई 25 छात्राओं का देहरादून के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
राज्य में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के मेडिकल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज भी कोरोना कि चपेट में आ गए हैं। नर्सिंग कालेज में पॉजिटिव पाई गई छात्राओं के संपर्क में आई अन्य छात्राओं के सैंपल लिए गए है, जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *