Tue. Jun 2nd, 2026

उत्तराखंड में चला पुरानी पेंशन बहाली जागरुकता महा-अभियान: डॉ पसबोला

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के आवाह्नन पर उत्तराखंड के 80,000 एनपीएस कर्मचारियों की ओर से आज (मंगलवार) पेंशन बहाली जागरूकता महा-अभियान चलाया गया। मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ डीसी पसबोला ने बताया कि सभी एनपीएस कर्मचारियों ने पोस्टर्स के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद की।

अभियान को सफल बनाने के लिए मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ डीसी पसबोला, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल व प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से एनपीएस कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *