Sun. Apr 19th, 2026

एसजीआरआर पीजी कालेज इकाई मंत्री बने पार्थ जुयाल, आज हुआ कार्यकारिणी विस्तार

-एसजीआरआर पीजी कालेज इकाई के अध्यक्ष राहुल जुयाल ने किया कार्यकारिणी विस्तार

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। एबीवीपी की एसजीआरआर पीजी कालेज इकाई के अध्यक्ष राहुल जुयाल ने शुक्रवार (आज) को कार्यकारिणी का विस्तार किया। पार्थ जुयाल को कालेज इकाई का सचिव और राजन बिष्ट, अनुराग मियान, सूरज कन्नौजिया व सूरज जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इकाई अध्यक्ष राहुल जुयाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि समीक्षा, शिवानी, प्रथम मौर्य, अनुज तोमर व रश्मि थपलियाल को सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।जबकि, मोहित चौहान को मीडिया प्रमुख, पूजा व मंजुल सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। सृष्टि भट्ट को कला मंच, कुणाल व आयुष जोशी, थिंक इंडिया प्रभारी साक्षी डोभाल सह प्रभारी अल्पना को बनाया।
कार्यकारिणी सदस्यों ने कृष्णकांत सती, गौरव, शुभम भंडारी, संदीप, सादिया, सिराज आदि शामिल हैं। जिला संयोजक ऋषभ रावत ने कहा कि कालेज इकाई संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेगी। साथ नई कार्यकारिणी छात्र हित के लिए निरंतर काम करेगी। कार्यक्रम में गढ़वाल छात्रा प्रमुख तानिया वालिया, महानगर विस्तारक सौरभ कुमार, प्रिंस भट्ट, संजय, चंदन, ऋतिक व विकास कोहली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *