Tue. Aug 25th, 2026

पिकनिक मनाने गया युवक नहाते समय यमुना में बहा, पुलिस ने ढूंढा, लेकिन नहीं चला पता

देहरादून। दोस्तों के साथ कटा पत्थर पिकनिक मनाने गया युवक यमुना में बह गया। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पाया।


डाकपत्थर पुलिस ने बताया कि हन्नी प्रजापति (23) पुत्र विजय कुमार निवासी कुमारमंडी यमुना कॉलोनी देहरादून अपने 3 दोस्तों के साथ कटा पत्थर पिकनिक मानने गया था। उनमें मुकेश निवासी कुमारमंडी यमुना कॉलोनी देहरादून , मनीष व मयंक निवासी विकासनगर गुरुद्वारा गली देहरादून शामिल थे। सभी यमुना में नहा रहे थे। नहाते वक्त हन्नी प्रजापति नदी के बहाव में बह गया। जल पुलिस व फायर सर्विस की सहायता से हन्नी की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया सोमवार को फिर तलाश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *