Fri. Jul 24th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे केदारनाथ धाम, मंदिर में की विशेष पूजा

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) केदारनाथ पहुंचे हैं। मोदी सुबह 7.55 बजे पावन धाम में पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री केदारनाथ में आज आदि शंकराचार्य की मूति का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जो नई केदारपुरी का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए केदारनाथ में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसके लिए ऋषिकेश से 15 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम की परिक्रमा कर विश्व कल्याण की कामना की। मोदी धाम में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *