Sat. Apr 18th, 2026

रामनवमी पर विशेष: कवि/गीतकार वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” का प्रभु राम को समर्पित छंद

वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ
देहरादून,उत्तराखंड


————————————————–

घनाक्षरी

कुसुम सनातन के, कुसुमित हुए फिर
विराज रहे पावन, अवध में राम जी
सरयू भी गान करे, कण कण मान करे
मिलकर बोल रहे, सब राम राम जी
सदियों से अवध में, दे रहे हैं पहरा जो
भक्त हनुमान बोलें, राम राम राम जी
धरा से अम्बर तक, लहराए धर्म ध्वज
गूंज रहा नारा राम, राम राम राम जी।

10/04/2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *