टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र से दो किशोर गायब
-सोमवार को ट्यूशन के लिए घर से निकले थे अभिषेक और वरुण
-दोनों किशोरों के परिजन परेशान, पुलिस चौकी में दी तहरीर
देहरादून। टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला से दो किशोर गायब हो गए हैं। कल यानी सोमवार से उनका कोई पता नहीं लग पा रहा है। परिजनों ने जौलीग्रांट पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
भानियावला क्षेत्र के अठूरवाला कोटी निवासी अभिषेक रावत पुत्र विजेंद्र रावत और वरुण राणा पुत्र राकेश राणा सोमवार को ट्यूशन के लिए घर से निकले थे। कल से वह घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने सभी संबंधित जगहों पर उनकी तलाश की। लेकिन, 16 वर्षीय दोनों किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। किशोरों के लापता होने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। दोनों किशोर दून पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र हैं।
