Tue. Apr 21st, 2026

पुलिस ने दबोचा शातिर, 7 घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद

आजम अहमद पुत्र विशाल अहमद निवासी गली नंबर-15 भगत सिंह कॉलोनी रायपुर देहरादून के रूप में हुई बाइक चोर की पहचान

देहरादून। एक बाइक चोर को रायपुर पुलिस ने 7 घंटे के अंदर दबोच लिया। उससे चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। बाइक चोर की पहचान आजम अहमद पुत्र विशाल अहमद निवासी गली नंबर-15 भगत सिंह कॉलोनी रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।
इरफान पुत्र धम्मन निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने थाना रायपुर में बाइक चोरी होने की तहरीर दी। आजम ने बताया कि घर से बाहर खड़ी उसकी स्प्लेंडर बाइक किसी ने चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और आसपास से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम के आजम अहमद को भगत सिंह कॉलोनी निकट पुलिया के पास से चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी की कोर्ट में पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *