Fri. Oct 9th, 2026

राधा मैंदोली को मिला साहित्य साधक सम्मान

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। यूएसएम पत्रिका ने राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल की शिक्षिका राधा मैन्दोली “माधवी” को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान के तहत “साहित्य साधक सम्मान 2023” से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मन गाजियाबाद के भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित 31वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। भारत सरकार के प्रशासन विभाग के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री डॉ श्याम सिंह शशि, निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के प्रो. बाबू राव कुलकर्णी, अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति प्रमोद कुमार, नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के हरि सिंह पाल व संपादक उमाशंकर मिश्र ने उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व 1001 रुपए मूल्य की पुस्तकों के साथ अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व मातृभाषा में शिक्षा विषय पर आलेख भी प्रस्तुत किया। मैंदोली को शब्द चमन साझा काव्य संकलन बीबीलन के लिए भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *