Sat. Oct 31st, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रताप सिंह का निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने प्रकट की शोक संवेदना

शब्द रथ न्यूज: बिहार राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का आज (रविवार) निधन हो गया। 74 वर्षीय प्रसाद ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। उन्होंने हाल ही में लालू प्रसाद की आरजेडी से इस्तीफा दिया था।
बिहार की राजनीति में डॉ. रघुवंश प्रसाद का बड़ा कद था। वे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी लोगों में से थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। पूर्व केंद्रीय मंत्री को बीमारी के चलते कुछ दिन पहले ही दिल्ली एम्स लाया गया था। सुबह करीब 11 बजे सांस लेने में कठिनाई व अन्य परेशानी हुई। जिसके बाद उनका निधन हो गया। सिंह के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

लालू के संकट मोचक रहे रघुवंश प्रसाद

रघुवंश प्रसाद सिंह कई बार लालू के लिए संकट मोचक रहे। वे बिहार की राजनीति में 1977 से सक्रिय रहे थे। इस दौरान वे चार बार सांसद भी चुने गए। इस बीच कई ऐसी खबरें भी आईं थी कि वे पार्टी से पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। गौरतलब है कि वाह 18 जून को कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *