Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड के कई जनपदों में आज होगी बारिश और बर्फबारी

-अगले तीन दिनों तक मौसम में होता रहेगा बदलाव। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्र में रहेगा कोहरा

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड (Uttrakhand) के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचाई इलाकों में आज (रविवार) बारिश और बर्फबारी (rain and snow fall) होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी संभावना जताई है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह (Vikram Singh) से बताया कि रविवार, सोमवार इर मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव का असर दिखेगा। जबकि, मैदानी जनपद हरिद्वार और उधमसिंघनगर के कुछ क्षेत्रों में कोहरा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *