Fri. May 17th, 2024

देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की मौत

केपी सिंह सहारनपुर जेल में बंद था, पिछले दिनों पुलिस केपी सिंह को बी वारंट पर देहरादून लेकर आई थी। उसे वापस सहारनपुर जेल भेज दिया था। केपी कई बड़ी जमीनों के फर्जीवाड़े में शामिल रहा है।

देहरादून। सहारनपुर जेल में बंद देहरादून में हुए रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मौत को सामान्य बताया है। गुरुवार सुबह केपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस केपी सिंह को पिछले दिनों बी वारंट पर देहरादून लेकर आई थी। उसे वापस सहारनपुर जेल भेज दिया गा था। केपी कई बड़ी जमीनों के फर्जीवाड़े में शामिल रहा है। उसका गठजोड़ फर्जीवाड़े में शामिल देहरादून के वकील कमल वीरमानी से था।

मौत से खड़े हुए कई सवाल

इस तरह अचानक हुई केपी सिंह की रहस्यमयी मौत से कई सवाल खड़े हुए हैं। मामले से जुड़े तीन लोगों की मौत पर पुलिस पहले ही संदेह जता चुकी है। इससे पहले तीन बाइंडर की चार सालों में मौत हुई है। दो की शराब पीने व एक का एक्सीडेंट हुआ था। जब इन मौतों का कारण जानने को जांच की तो पता चला कि तीनों में से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। अब केपी सिंह की जेल में मौत सामान्य बताई जा रही है। यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है, इसके सवाल ढूंढना चुनौती है।

17 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमे से केपी सिंह भी था। पिछले दिनों देहरादून पुलिस ने जब केपी सिंह की तलाश शुरू की थी तो वह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। केपी के खिलाफ सहारनपुर में भी मुकदमा दर्ज था। देहरादून के दो मुकदमों में भी नामजद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *