Mon. Apr 20th, 2026

सपा कार्यालय मनाई गई समाजवादी राम मनोहर लोहिया की जयंती

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय परेड ग्राउंड में गुरुवार को समाजवादी पुरोधा स्व. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जयंती की मनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने लोहिया के समाज में सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष और आंदोलनों पर प्रकाश डाला। समाजवादी पार्टी के नेता डॉ राकेश पाठक ने कहा कि लोहिया ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और विषमताओं के ख़िलाफ़ संघर्ष किया है। इस अवसर पर अतुल शर्मा, प्रदीप चौधरी, सुरेश यादव, ज्ञान चंद यादव, नसीम, महिपाल चौधरी, जेएस मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *