भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने चलाया जागरुकता अभियान, मास्क साबुन बांटे
देहरादून। भारतीय रेडक्रास सोसायटी उत्तराखंड का जन जागरुकता अभियान लॉक डाउन के समय से निरंतर जारी है। अभियान के तहत बुधवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को मास्क, साबुन आदि बांटा गया।

रेड क्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने टिहरी गढ़वाल में स्थित रेडक्रॉस अस्पताल चम्बा, बाल विकास केंद्र नरेन्द्रनगर का निरीक्षण किया। वहां के अधिकारी-कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए की लोगों को जागरूक करें। भारतीय रेड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के महासचिव डॉ एमएस अंसारी, उपसचिव हरीश चंद्र शर्मा, राज्य प्रतिनिधि सुभाष सिंह चौहान ने टिहरी में रेड क्रास की भूमि, भवन का निरीक्षण भी किया।

